फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का रोजा और सर्विलांस पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से ट्रांसफॉर्मर में डाले जाने वाला 250 लीटर तेल व चार वाहन बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना फर्रुखाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

29 जून की रात दुर्गा इंक्लेव कॉलोनी की फेस-टू के पास रखे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की कोशिश की गई थी। रात 12 बजे की घटना होने के चलते कॉलोनी के लोगाें ने वीडियो बनाकर बिजली निगम के कंट्रोल रूम को भेज दिया। सूचना आने पर निगम के कर्मचारी और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए थे।

हथौड़ा उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी ने वीडियो और उसमें नजर आने वाली कार का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराते हुए रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नंबर के आधार पर कार की तलाश करते हुए गिरोह का सुराग लगा लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि रोजा इंस्पेक्टर राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोजा क्षेत्र में ग्राम बरतारा में नैनीताल ढाबा के पास से फर्रुखाबाद जिले के थाना नवाबगंज के ग्राम बांसमई निवासी कुलदीप, रोजा थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर टिक्कल निवासी शानू, अहमदपुर टिक्कल निवासी तालिब उर्फ रानू, चौक कोतवाली के गांव मौजमपुर निवासी प्रमोद वर्मा, रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर निवासी सलम उर्फ पूनी, बरेली जिले के थाना देवरनिया के मोहल्ला बाजार निवासी मोहम्मद मुकीम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना कुलदीप है। इनके पास से प्लास्टिक की दस खाली केन, ट्रांसफॉर्मर से तेल निकालने के उपकरण, पिकअप, कार समेत चार वाहन और 250 लीटर तेल बरामद हुआ है। इनका साथी प्रमोद तेल की बिक्री करने का सहयोगी भी था। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। संवाद





कई जिलों में वारदात को दिया अंजाम

-तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह कार से चलने के साथ पिकअप भी रखता था। आरोपी कुलदीप ने बताया कि कैलाशनगर हथौड़ा बुजुर्ग भट्ठे, बाडीगांव, अमीननगर मोहम्मदी व जिले के कई स्थानों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी किया था। बताया कि गिरोह ने पूर्व में मैनपुरी, कानपुर, फतेहगढ़ में वारदात को अंजाम दिया। जनपद व आसपास के दस से बारह जिलों में तेल बेचा था।




शातिर अपराधी है कुलदीप, फतेहगढ़ में हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई

गिरोह का सरगना कुलदीप सिंह शातिर अपराधी है। वर्ष 2021 में फतेहगढ़ थाने से गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। उसके ऊपर फतेहगढ़ में चार, मैनपुरी में छह व रोजा में एक मुकदमा दर्ज है। शानू, प्रमोद व तालिब पहली बार पकड़े गए हैं। सलीम पर तीन व मुकीम पर पांच केस दर्ज हैं। पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें