फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेबकतरों के गिरोह का भंडाफोड़ मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सक्रिय जेबकतरों के गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस्लामिया मैदान के खंडहर में कोतवाली पुलिस ने दबिश दी तो फर्रुखाबाद और कन्नौज के जेबकतरे फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके एक साथ को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष सोलंकी ने बताया कि मुठभेड़ में कन्नौज के थाना ठठिया निवासी गोविंद उर्फ लाला के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज निवासी टिंकू उर्फ अद्धा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से पुलिस ने 3600 रुपये बरामद किए हैं।
दोनों ने पुलिस को बताया कि वे छोटी-मोटी चोरियां करते हैं। दोनों ने शहर में कई राहगीरों की जेब काटी थी। मीरगंज के रतनपुरी निवासी रघुवीर गुप्ता की जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ाए थे। विशारतगंज वार्ड नंबर चार निवासी नरोत्तम साहू की जेब काटकर नौ हजार रुपये उड़ाए थे। दोबारा जेब काटने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें