रामलीला भवन में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित, शोभायात्रा निकाली
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। शोभायात्रा निकालकर बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित श्रीरामलीला भवन में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।
शोभायात्रा मलूकपुर चौराहा से शुरू हुई, जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया.. के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। बाद में विधि-विधान से गणेश जी की मूर्ति पंडाल में स्थापित की गई। इस दौरान सुमित, सचिन, मनोज, अभिषेक, दिनेश, सार्थक, विपिन, शिवांग आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सोमवार को ही बड़ी ब्रह्मपुरी में मूंछों वाले हनुमान मंदिर के पीछे, सौदागरान स्थित जवाहर चौक, कन्हैया टोला स्थित श्रीराम मंदिर, कूंचा सीताराम, छोटी बमनपुरी समेत कई स्थानों पर शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों की स्थापना की गई। इस दौरान गणेश भक्तों की श्रद्धा देखते ही बनती थी। ब्यूरो