फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन न बेेचने पर पुत्रों ने पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांव की पुश्तैनी जमीन न बेचने पर दो पुत्रों ने वृद्ध और उसकी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में इज्जतनगर की बजरंग कॉलोनी के हेतराम ने बताया कि वह नवाबगंज के रिछौला गांव का रहने वाला है। उसके पास पुश्तैनी जमीन है, उसके दो बेटे जमीन न बेचने पर मारपीट करते हैं। 31 अगस्त शाम सात बजे उसके पुत्र मारने को लिपट गए। पत्नी बचाने आई तो उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच बचाव कराकर उन्हेें बचाया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर को आरोपी पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें