फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्तूबर को प्रशासन कराएगा विभिन्न कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांधी जयंती पर प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रम होंगे। सुबह छह बजे प्रभात फेरी, सात बजे खेल स्टेडियम में वाक रेस, 7.15 बजे चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी पार्क प्रतिमा में नगर आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण व माल्यार्पण, आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वज फहराने के साथ ही गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम होंगे। सुबह नौ बजे गांधी उद्यान से केंद्रीय तार घर होते हुए साइकिल रेस, 11 बजे मलिन बस्तियों में नगर निगम द्वारा सफाई और श्रमदान होगा। कई अन्य कार्यक्रमों के साथ शाम पांच बजे बरेली कालेज सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें