बरेली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें दिए गए विषयों में महात्मा गांधी के जरिए खादी और आजादी को भी बच्चों ने चित्रों में उभारा।
सिटी स्टेशन रोड स्थित एक हाल में शुक्रवार को संपन्न हुई इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन जिलों के 44 स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 132 विद्यार्थियों की भागीदारी में 10 श्रेष्ठ चित्रों को चुना गया। इन विजेयताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नमन कुमार (बेदी इंटरनेशनल स्कूल), रवि जायसवाल (एसआर इंटरनेशनल स्कूल), विनीत सोलंकी (जेडी गोयंका) रहे। इन्होंने ही विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस आयोजन में खादी ग्रामोद्योग के इवेंट मैनेजर गगन अग्रवाल, मुहम्मद तंजीम, धर्मेंद्र आदि का सहयोग रहा।
चयनित दस श्रेष्ठ विद्यार्थी
कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बरेली
अनुष्का सक्सेना, दीक्षा सिंह, अंशु गंगवार
ॎ जीजस एंड मैरी इंटर कालेज, बरेली
जिमा अंसारी, अंजलि
ॎ इस्लामिया गर्ल्स इंटर कालेज, बरेली
नेहा अब्दुल मजीद
ॎ श्री कृष्णा इंटर कालेज, बरेली
समरीन अंसारी, गुलजिशा बी
ॎ श्री गुरू नानक सिंह कन्या इंटर कालेज, बरेली
मोहनी प्रजापति
ॎ राजकीय कन्या इंटर कालेज, नवाबगंज बरेली
मेहरुन निशा