फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मध्याह्न भोजन में मिलेगी गजक, गुड़-मूंगफली व तिल की चिक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन में सात नवंबर से अतिरिक्त पोषाहार दिया जाएगा। विभाग की ओर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को डिब्बा बंद गजक, गुड़-मूंगफली व तिल की चिक्की दी जाएगी।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से छात्र-छात्राओं को डिब्बा बंद गजक, भुने हुए चने, मूंगफली व तिल की चिक्की, गुड़, बाजरे के लड्डू व रामदाना आदि वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण निदेशक कंचन वर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसमें वितरण सामग्री संबंंधी गाइडलाइन भी दी गई है। खाद्य सामग्री एफएसएसएआई मार्क्ड हो और एक्सपायरी तिथि का ध्यान रखा जाए। पोषाहार की जानकारी अभिभावकों को भी प्रदान की जाए। इस योजना का संचालन नवंबर से मार्च 2025 तक किया जाएगा। एमडीएम जिला समन्वयक गौरव तिवारी ने कहा कि जिला स्तर पर मोटा अनाज वितरित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नवंबर के पहले बृहस्पतिवार से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें