फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गज ग्रीन और एसएमसी ग्लोबल ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Mon, 10 Aug 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीपी क्रिकेट अकादमी की ओर से बिग बॉयज लीग के तहत रविवार को खेले गए मुकाबलों में गज ग्रीन और एसएमसी ग्लोबल ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीजनी की टीम गज ग्रीन के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। श्रीजनी ने निर्धारित 20 ओवरों में 107 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें विपिन बावा के 21 और सचिन के 18 रन शामिल रहे। गज ग्रीन की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए अजय कुमार ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि जॉनी ने दो और मनोज व अमित ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में 108 रनों के लक्ष्य को गज ग्रीन ने गगन मेहरोत्रा के नाबाद 29 रन और राहुल आनंद के 19 रनों की बदौलत महज 11.5 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। श्रीजनी की ओर से सतेंद्र गुप्ता और विकास द्विवेदी ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वह टीम की हार टालने में नाकाम रहे। अजय कुमार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

दूसरे मुकाबले में हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए। टीम के लिए संदीप सोनी ने 40 और जयदेव कुमार ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएमसी ग्लोबल के गेंदबाज कम्मी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि जुगल, अनूप और उमेश ने एक-एक सफलता हासिल की। जीत के लिए मिले 128 रनों के लक्ष्य को एसएमसी ग्लोबल ने आशीष दुबे की 52 रनों की अर्धशतकीय पारी और हाजी सौरव के आक्रामक 45 रनों के दम पर सिर्फ 12.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब के बलदेव सिंह रावत और नरेश रतूड़ी ही एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। अच्छी गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए कम्मी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें