बरेली। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने विभिन्न स्थानों पर सब्जी और फल बिक्री केंद्रों पर दुकानदारों को नए कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केमिकल लगे सब्जी और फल बेंचना अपराध है।
एफएसडीए सहायक आयुक्त संजय पांडे सोमवार दोपहर सर्किट हाउस चौराहा और श्यामगंज आदि इलाकों में सब्जी और फल कारोबार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों के साथ फड़, ठेला लगाने वालों का समझाया कि दोबारा निरीक्षण में खराब सब्जी और फल मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि केमिकल से तैयार हो रही अदरक आदि कतई नहीं बेंचने के लिए आगह किया।