फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केमिकल युक्त फलों, सब्जियों का नमूना भरे एफएसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर फलों-सब्जियों का भी नमूना भरकर जांच कराए जाने की मांग की। आरोप है कि गर्मियों में केमिकल से पकाए फल बेचे जा रहे हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हैं। महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के मुताबिक खाद्य विभाग केवल त्योहार पर ही सैंपलिंग करता है। खाद्य निरीक्षक सिर्फ चुने हुए ट्रेड के व्यापारियों के प्रतिष्ठान से ही नमूने लेते हैं। इसमें खोआ, मिठाई, नमकीन, दूध, पनीर, तेल, रिफाइंड वाले उत्पाद ही प्राथमिकता पर होते हैं। अभी तक एक बार भी फलों और सब्जियों की जांच नहीं कराई गई। जबकि, इनमें घातक रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। यहां जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, प्रतेश पांडेय, अमरजीत बक्शी, अश्वनी ओबेरॉय, मनोज अरोरा, राजा सेठ, कपिल, दानिश व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें