फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग ब्रांड रिफाइंड के नमूने भरे, स्टॉक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। एफएसडीए ने रविवार को शहर के साथ देहात में अभियान चलाकर राइस ब्रॉन रिफाइंड, काजू बर्फी, दूध और उससे बने कई उत्पादों के सैंपल भरे। टीम के रिठौरा पहुंचने से पहले ही सूचना लीक हो गई लिहाजा यहां वह सिर्फ मिठाई और बेसन के नमूने ले पाई।
विज्ञापन

रिठौरा में पिछले दिनों खराब अंडे खाने से लोगों के बीमार होने की घटना हुई थी, हालांकि इसके बाद कहीं और अंडों की जांच नहीं की गई। कई दिन बाद रविवार को एक बार फिर एफएसडीए टीम रिठौरा पहुंची लेकिन टीम आने की जानकारी पहले ही लीक हो जाने से दुकानदार खिसक लिए। यहां टीम ने अनिल गुप्ता की दुकान से बेसन, अमित गुप्ता हलवाई से मावा और छेना मिठाई नमूना भरा। नवाबगंज में हरहरपुर मार्ग पर तालिब की दुकान से पतंग ब्रांड राइस ब्रॉन रिफाइंड के नमूने भरे और उसे संदिग्ध मानते हुए स्टाक में रखे 19 टिन सीज कर दिए। ओमपाल से दूध, पवन गुप्ता से काजू बर्फी, महेशपुरा और अखा से दूध नमूने लिए गए और खराब दूध फेंक दिया। बिहारीपुर में पहुंची टीम ने तरुण कुमार छेना, कासिम से मिल्क बिस्कुट नमूना भरे। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि मिलावट रोकने को छापा कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें