फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से इज्जतनगर स्टेशन पर भी मिलेगा टिकट का रिफंड

विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जंक्शन से ज्यादातर लोग बिना रिफंड लिए लौटे, रेलवे के अधिकारी बोले, घबराए नहीं, छह महीने तक ले सकते हैं रिफंड

बरेली। इज्जतनगर स्टेशन पर बुधवार से टिकट का रिफंड मिलेगा। इज्जतनगर रेल डिवीजन के एडीआरएम आशीष अग्रवाल ने सभी को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए रिफंड लेने की अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार को इज्जतनगर स्टेशन की विंडों पर 58 यात्रियों ने करीब 22 हजार रुपये के रिजर्वेशन कराए। दूसरी ओर जंक्शन पर 104 यात्रियों को करीब 31 हजार रुपये का रिफंड किया गया। इसके अलावा कैश न होने से कुछ लोग बिना रिफंड लिए ही लौट गए। जंक्शन के सीएमआई संजीव दुबे ने बताया कि यात्री घबराए नहीं, रेलवे टिकटों का रिफंड छह महीने तक होगा।

22 मार्च से 31 मार्च तक-----------------26 मई को मिलेगा रिफंड

विज्ञापन

एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक---------एक जून को मिलेगा रिफंड
15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक-----------सात जून को मिलेगा रिफंड
एक मई से 15 मई तक---------------14 जून को मिलेगा रिफंड
16 मई से 30 मई तक----------------21 जून को मिलेगा रिफंड
एक जून से तीस जून तक------------28 जून को मिलेगा रिफंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें