फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आफिस में लौटेगी चहल-पहल

विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केवल 33 प्रतिशत कर्मचारी ही काम पर बुलाए जाएंगे

बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आफिस में सोमवार से चहल-पहल वापस लौटेगी। लॉकडाउन तक अधिकारियों को केवल 33 प्रतिशत स्टाफ से ही काम चलाना होगा, जबकि रेलवे वर्कशाप सोमवार को भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

29 दिन बाद इज्जजतनगर रेल मंडल का डीआरएम आफिस सोमवार से खुलने जा रहा है। सुबह छह बजे से आफिस को सैनिटाइज कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, 33 प्रतिशत लिपिक वर्ग स्टाफ को ही काम पर बुलाया गया है, बाकी स्टाफ को फोन पर तैयार रहने के आदेश हैं, जबकि सभी अधिकारी काम पर आएंगे। बोर्ड का यह आदेश तीन मई लॉकडाउन जारी रहने तक लागू रहेगा। इसके बाद नई गाइड लाइन पर काम होगा।
दूसरी ओर पार्सल स्पेशल मालगाड़ियों के संचालन से मंडल में सिग्नल एवं दूरसंचार अनुभाग के कर्मचारी काम पर लगे हैं। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिग्नलिंग सिस्टम के ट्रैक सर्किट, डाटालागर, प्वाइंट मशीन, स्टेशन मास्टर कक्ष में लगा पैनल पावर सप्लाई के लिए आईपीएस, रिले इंटरलॉकिंग एवं रेलवे क्रॉसिंग का रखरखाव का काम लगातार जारी है। सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। दूसरी ओर इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप सोमवार को बंद रहेगा। केवल पीपीई किट बनाने वाले कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें