फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं मंदिर के पास से  शराब की दुकान हटे

Mon, 17 Apr 2017 12:54 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
From the temple of Sai Lost liquor shop - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
शहामतगंज में साईं मंदिर के पास से शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर दर्जनों महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनको ज्ञापन सौंपा। काफी देर तक घर के बाहर हंगामा भी होता रहा। महिलाओं का कहना था कि मंदिर के  नजदीक शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए, लेकिन साईं मंदिर के पास में शराब की दुकान होने से वहां आए दिन शराबी उत्पात मचाते रहते हैं। इससे भक्तों को परेशानी होती है। कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में विमला, राधिका, मीरा देवी, ऊषा देवी, कांता देवी, माया, आशा देवी, राम दुलारी, शीला, लक्ष्मी, सुषमा आदि शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें