फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में युवक की हत्या: रामगंगा किनारे पहले की शराब पार्टी, फिर दोस्त को नदी में फेंका; एक आरोपी हिरासत में

Sun, 11 Jun 2023 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दोस्तों के साथ गए फर्नीचर कारीगर का शव रामगंगा नदी में पड़ा मिला। आरोप है कि युवकों ने पहले शराब पी, इसके बाद फर्नीचर कारीगर को नदी में फेंक दिया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।  
विज्ञापन
आरोपी युवक, नदी में पड़ा शव, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामगंगा किनारे शराब पार्टी कर रहे युवकों ने दोस्त को पीटकर नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ कौन कौन लोग थे।  

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...


सुभाष नगर में बालाजी मंदिर के पास रामचंद्र नगर के निवासी 22 साल का युवक रवि सोनकर उर्फ बॉबी फर्नीचर कारीगर था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाने की बात कहकर घर से निकला था। रवि देर रात तक घर नहीं आया। उसके भाई जगतपाल के मुताबिक परिवार के लोग उसे तलाश करते रामगंगा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी किनारे नशे की हालत में मिला दोस्त 

वहां उन्होंने बॉबी के नंबर पर कॉल की तो उसके एक दोस्त ने कॉल रिसीव की। वह अपना नंबर समझकर बात उनसे करने लगा। परिजन तलाशते तलाशते नदी किनारे पहुंचे। वहां बॉबी का दोस्त नशे की हालत में बैठा मिला। उससे बॉबी के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं सका। परिजनों ने पुलिस को कॉल की। बिशारतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


ये भी पढ़ें- दुल्हन ने कर दिया कांड: शादी के चार दिन बाद पति गया बाजार, विवाहिता कर बैठी यह बड़ी 'गलती'


पुलिस ने बॉबी के दोस्त से सख्ती से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि उसकी निशानदेही पर बॉबी को नदी में तलाश कराया गया। इस दौरान बॉबी का शव नदी में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घरवालों का आरोप है कि दोस्तों ने बॉबी की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें