फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोस्त ने 12 लाख रुपये हड़पे... मांगने पर मारपीट, युवक की मां से छेड़खानी करने का भी आरोप

Mon, 09 Jun 2025 06:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपने दोस्त, उसके पिता व पूर्व प्रधान चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोस्त ने उसके 12 लाख रुपये हड़प लिए। अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। उसकी मां से छेड़खानी की।  
विज्ञापन
कोतवाली बारादरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र निवासी युवक से पूर्व प्रधान के भतीजे ने 12 लाख रुपये प्लॉट खरीदने को उधार लेकर हड़प लिए। जब युवक और उसकी मां रुपये मांगने उसके घर गए तो पूर्व प्रधान और उसके भतीजे ने उनसे मारपीट की। महिला से छेड़खानी की। एडीजी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कटरा चांद खां निवासी एक युवक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता है। युवक ने पुलिस को बताया कि उनकी दोस्ती कैंट के बारीनगला निवासी मोहन स्वरूप से थी। मोहन ने युवक से जमीन खरीदने के लिये बारह लाख रुपये उधार लिए। इसके बाद मोहन ने कॉल उठाना बंद कर दिया। जब रुपये लौटाने को कहा तो मोहन ने चेक दिए। चेक बाउंस हो गए तो मोहन को बताया। इस पर मोहन बौखला गया और जान से मारने की धमकी दी। बारादरी पुलिस से शिकायत की गई।

दिसंबर में मोहन, उसके पिता रामबहादुर और चाचा पूर्व प्रधान लालकरन ने एक माह में बारह लाख रुपये लौटाने का वादा किया। दो मई को युवक अपनी मां के साथ रुपये का तकादा करने मोहन के गांव गया। वहां मोहन, उसके पिता और चाचा ने इन लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक की मां के साथ इन लोगों ने छेड़खानी कर दी। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें