बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर उसका साथ छोड़ दिया। अब दोस्त के साथ उसके परिजन भी युवती को धमका रहे हैं। युवती के परिवार ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। परेशान युवती ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। सीओ टू ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
युवती ने बताया कि दोस्त ने उसकी कपड़े चेंज करते वक्त वीडियो बना ली थी। बाद में उसे ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया। वह उसे स्कूल से छुट्टी कराकर होटल में ले जाता था और फिर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाता था। श्यामगंज पुल के पास स्थित एक होटल में भी ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। अब दोस्त ने उसका साथ छोड़ दिया है। युवक को बदनामी से बचाने के लिए उसके परिवारवाले भी युवती की जान के पीछे पड़े हैं। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। जब उसने मां को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी उससे नाता तोड़ लिया।