शोर सुनकर मां बचाने आई तो उन्हें भी पीटा गया। धमकी दी गई कि कहीं शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। उसने परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजन के साथ पहुंची और तहरीर दी।
पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।