बरेली। पहले दिन तूफानी शुरूआत धड़ाम होने के बाद रिंगिंग बेल्स शुक्रवार में शुरू हो गयी। हजारों लोगों ने वेबसाइट पर फोन बुक कराकर अपने अरमान पूरे किए। उधर, कंपनी को लेकर बाजार में चर्चाएं गर्म रही, क्योंकि अभी तक फोन सेट बनाने का कोई कारखाना तक नहीं लगा है।
बिना किसी कारखाना और स्टाक के ही रिंगिंग बेल्स कंपनी ने मोबाइल फोन उद्योग में धूम मचा दी। आनलाइन शुरू बुकिंग कुछ ही देर में बैठ गयी थी। हर सेकेंड छह लाख हिट्स मिलने के बीच 30 हजार लोग बुकिंग करा पाए। दूसरे दिन कंपनी ने वेबसाइट खोली तो तेजी से बुकिंग हुई। बरेली से पांच हजार से ज्यादा लोगों ने बुकिंग करायी।
‘फ्रीडम’ 251 बिक्री को लेकर बाजार में कई सवाल तैरने लगे हैं। बुकिंग के माध्यम से अरबों रुपये एकत्र करने की योजना बनाने वाली कंपनी ने अभी फोन हैंडसेट बनाने का कोई कारखाना तक नहीं लगाया है। कंपनी सेट लागत 25 सौ रुपये बता रही है। कंपनी कीमत का दस प्रतिशत वसूल कर चार माह बाद सेट सप्लाई देने की बात कर रही है। इससे ही आशंकाएं होने लगी हैं। इलेक्ट्रानिक कारोबारी विपुल गर्ग कहते हैं कि दस प्रतिशत कीमत पर सेट बेंचने वाली कंपनी बाकी घाटा कहां से पूरा करेगी। आनलाइन बुकिंग 21 फरवरी तक चलेगी। उधर, बरेली शहर में नियुक्त बिक्रेता संचार और कृष्णा इंटरप्राइजेज संचालक नदारद रहे।