फरीदपुर/आंवला/मीरगंज। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को जगह-जगह आयोजन हुए। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। स्कूलों बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
फरीदपुर तहसील परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल व एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया। किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज, सीएएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) देशदीपक, तहसीलदार रजनीश सक्सेना, नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
आंवला तहसील में एसडीएम नहने राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाॅ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में इस उपलक्ष्य में निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं हुई व जनजागरूकता रैली निकाली गई। निबंध प्रतियोगिता में ज्योति यादव प्रथम व मान्या सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वैष्णो गुप्ता प्रथम व ज्योति यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। जागरूकता रैली में सत्येंद्र, अभिकुमार, अभिषेक, नरेश, शालिनी, शगुन आदि ने प्रतिभाग किया।
मीरगंज के संत मंगल पुरी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को एसडीएम तृप्ति गुप्ता व तहसीलदार डॉक्टर विशाल कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। कॉलेज की छात्राओं शिवानी, अंशिका, शाइस्ता, मनु गुप्ता तथा याशिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
-
अमर बलिदानियों को याद किया
बहेड़ी। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर नगर पालिका परिषद की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान अमर बलिदानियों को याद किया गया। पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे। इस मौके पर सुधीर चंद्र शर्मा, महेश शर्मा, रोशन लाल, राजीव शर्मा, सुभाष चंद्र, लव चौधरी, सूर्य प्रकाश गंगवार, जितेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
-
बिशारतगंज में निकाली प्रभात फेरी
बिशारतगंज। मझगवां ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर काकोरी एक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। जिसमें ग्राम प्रधान जयपाल वर्मा, पूर्व प्रधान चरण सिंह, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक हृदयेश तोमर, अनुज कुमार सिंह गंगवार, आधार सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद