फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइबर ठगों ने ब्लड टेस्ट के नाम पर ली जानकारी, खाते से उड़ाए 1.81 लाख रुपये

Mon, 20 Jan 2025 05:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 1.81 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने फोन पर युवक को जाल में फंसाया। उससे खाता संबंधी जानकारी ले ली।   
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जवानों के ब्लड टेस्ट के नाम पर ठगों ने खाता संबंधी जानकारी ले ली। इसके बाद ठगों ने खाते से कुल 1,81,997 रुपये की धनराशि निकाल ली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रेलवे साउथ कॉलोनी निवासी राहुल कनौजिया ने बताया कि उनके फोन पर 27 जवानों का ब्लड टेस्ट कराने को लेकर सतीश कुमार का कॉल आया। पूरी जानकारी लेने के बाद रात साढ़े नौ बजे सतीश का वीडियो कॉल आया। रकम देने के लिए गूगल पे पर एप खुलवाकर ट्रांजेक्शन कराया। ट्रांजेक्शन न होने पर राहुल ने अपने पड़ोसी राहुल कनौजिया से ट्रांजेक्शन करा दिया। 

सतीश ने नौ जनवरी 2025 को इसके बाद चार ट्रांजेक्शन पहला 87 हजार, दूसरा 49,999, तीसरा 19,999, चौथा 10 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, एक ट्रांजेक्शन 14,999 रुपये का मो. अहमद के खाते हुआ है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। थाना निरीक्षक ने बताया कि एसएसपी के आदेश रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें