फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साधु बनकर घर पहुंचे ठग, झाड़-फूंक के बहाने कुंडल ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। साधु के वेश में घर पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने झाड़-फूंक का झांसा देकर युवती के सोने के कुंडल ठग लिए। पहले भीख मांगी, फिर हल्दी मंगाकर युवती को बातों में उलझाया। इसके बाद उसके कानों से कुंडल उतरवा लिए। धार्मिक वस्तु को घर के मंदिर में रखने के बहाने दोनों आरोपी भाग गए। पीड़िता ने थाना जहानाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सियाबड़ी पट्टी निवासी कल्पना देवी ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान बाइक से दो अज्ञात लोग साधु के वेश में उसके घर पहुंचे और भीख मांगने लगे। कल्पना ने दोनों को एक-एक रुपये के सिक्के दे दिए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उससे हल्दी मंगाई और झाड़-फूंक व मंत्र पढ़ने का नाटक कर उसे अपने विश्वास में ले लिया। इसी दौरान उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। फिर एक धार्मिक वस्तु देकर उसे घर के मंदिर में रखने के लिए कहा। कल्पना ने जब अपने कुंडल वापस मांगे तो आरोपियों ने पहले धार्मिक वस्तु मंदिर में रखकर आने को कहा।
युवती वस्तु को मंदिर में रखकर वापस दरवाजे पर पहुंची तो दोनों आरोपी वहां से गायब थे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ सदर नताशा गोयल ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें