फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 12 घंटे में होगा गृहकर की गड़बड़ियों का समाधान, वार्डों में लगाए जाएंगे शिविर

Fri, 09 Aug 2024 06:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गृहकर बिलों की गड़बड़ियों को दूर करने और टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम की ओर से सभी 80 वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही, नगर निगम प्रशासन की ओर से जनता की समस्याओं का 12 घंटे में निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया गया है। राजस्व निरीक्षकों को ई-पॉस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि वार्डों में शिविर के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से 93 जनसुविधा केंद्र भी खोले जा रहे हैं। यहां 93 एजेंट की ड्यूटी सिर्फ इसी काम के लिए लगाई जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को जोन कार्यालय व मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। वहीं, वार्डाें में लगने वाले शिविर में कर जमा कराने से लेकर समस्याओं का निस्तारण तक किया जाएगा। 12 घंटे में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर उपभोक्ता सीधे महापौर, नगर आयुक्त और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीओ) से संपर्क करे। समस्या का समाधान कराते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने बताया कि शिविरों और जोन कार्यालयों में भी ऑनलाइन कर जमा करने की सुविधा होगी। इसमें एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। ऑनलाइन बिल जमा करते ही तत्काल वह साॅफ्टवेयर में अपडेट हो जाएगा। वहीं, निगम की टीम घर-घर जाकर भी टैक्स जमा कराएगी। टैक्स जमा होने व बिल संशोधित होने की सूचना भी व्हाट्सएप के माध्यम से उपभोक्ता के पास पहुंचने लगी है।
विज्ञापन


नो मैच के लिए अलग से काउंटर, डबल डिमांड की 15 हजार शिकायतें निस्तारित
महापौर ने कहा कि नो मैच की समस्याओं के समाधान के लिए वार्डों में लगने वाले शिविर समेत जोन कार्यालय, नगर निगम मुख्यालय में अलग से काउंटर लगाए जाएंगे। सीटीओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की ओर से डबल डिमांड की 15 हजार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।



शिविर में स्वच्छता पर भी रहेगा जोरमहापौर ने कहा कि शिविर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाले कर्मचारी भी रहेंगे। इस दौरान जिसके घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है, वह लोग शिकायत कर सकते हैं। सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को भी शिविर के जरिये जागरूक किया जाएगा। 80 प्रतिशत शहर अगर साफ है तो 20 प्रतिशत का भी ग्रहण क्यों लगाएं? जनता के सहयोग से शहर को शत प्रतिशत साफ करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें