नागरिकों से की सजग रहने की अपील
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य वित्तीय जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे समय रहते धनराशि को रोकने और नियमानुसार वापस दिलाने की कार्रवाई की जा सकेगी।