फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: जालसाज ने खुद को बैंक प्रबंधक बताकर की साइबर ठगी, पुलिस ने नौ लाख से ज्यादा रकम वापस दिलाई

Sat, 17 Oct 2026 11:01 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित के खाते में 9.21 लाख रुपये वापस करा दिए। इससे पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
साइवर थाने में मधुतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर ठग ने खुद को बैंक प्रबंधक बताकर एक व्यक्ति से साइबर ठगी कर ली। उनके खाते से 11 लाख से ज्यादा रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लाख से ज्यादा रकम पीड़ित को वापस दिला दी।   

विज्ञापन


पीड़ित मधुतोष शर्मा ने 14 फरवरी को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि भारतीय स्टेट बैंक की फरीदपुर शाखा से संपर्क करने के लिए उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट से नंबर खोजा था। उस पर कॉल करने पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रबंधक अमित कुमार बताया। उसने मधुतोष को एक लिंक भेजा, जिससे उनके मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड हो गया। एप में बैंक खाते और मोबाइल नंबर की जानकारी देने के बाद उनके साथ 11,41,265.48 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई।

एसपी क्राइम मनीष कुमार ने बताया कि साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम ने संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर धनराशि के लेन-देन का ब्योरा निकाला। निरंतर प्रयास से धोखाधड़ी की गई कुल धनराशि में से 9,21,265 रुपये मधुतोष के बैंक खाते में वापस कराए गए। शुक्रवार को प्रमाणपत्र लेने साइबर थाने आए मधुतोष ने बताया कि वह रकम वापसी की उम्मीद खो बैठे थे, पर उनसे ठगी गई अधिकांश रकम उन्हें मिल गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नागरिकों से की सजग रहने की अपील
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य वित्तीय जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे समय रहते धनराशि को रोकने और नियमानुसार वापस दिलाने की कार्रवाई की जा सकेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें