फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: बरेली में कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 8.46 लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट

Sat, 09 Sep 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अविनाश पांडेय नाम के शख्स ने स्कूटी कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए प्रक्रिया का विवरण युवक को ऑनलाइन भेजा। बाद में युवक से 8.46 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए। स्कूटी पकड़ने के नाम पर और रकमी मांगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्कूटी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 8.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ठिरिया निजावत खां निवासी मुशाहिद अली ने स्कूटी कंपनी की एक वेबसाइट पर डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए आवेदन किया था। अविनाश पांडेय नाम के शख्स ने कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए प्रक्रिया का विवरण मुशाहिद को ऑनलाइन भेजा। मुशाहिद ने पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि कागज वेबसाइट पर ही शेयर कर दिए।

ये भी पढ़ें- इकरा बी की प्रेम कहानी: प्यार में प्रीति बन आकाश संग लिए सात फेरे, कहा- हलाला और तीन तलाक से लगता था डर
विज्ञापन


अविनाश ने डिस्ट्रीब्यूटर के लिए रजिस्ट्रेशन फीस, एग्रीमेंट चार्ज, इंश्योरेंश और स्कूटी के विभिन्न मॉडलों का 40 प्रतिशत पेमेंट जमा कराने के नाम पर मुशाहिद से 8.46 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए। 

Trending Videos

जालसाज ने दोबारा मांगे 1.88 लाख रुपये

चार दिन पहले अविनाश ने बताया कि कंपनी की तरफ से स्कूटी भेजी गई थी, जो इंदौर में आरटीओ द्वारा पकड़ ली गई। कारण पूछने पर अविनाश ने बताया कि आरटीओ और जीएसटी के कागज पूरे नहीं होने से स्कूटी पकड़ ली है। अविनाश ने 1.88 लाख रुपये और मांगे।

मुशाहिद को शक हुआ तो उन्होंने अविनाश से टीम लीडर और स्कूटी लेकर आ रहे ड्राइवर का नंबर मांगा। इस पर अविनाश ने स्नेहा शर्मा का नंबर दिया और बात करने को कहा। स्नेहा से बात कर स्कूटी के फोटो और लाइव लोकेशन भेजने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। 

मुशाहिद बरेली स्थित स्कूटी की डीलरशीप पर पता करने गए तो ठगी की पुष्टि हो गई। मुशाहिद की तहरीर पर अविनाश पांडेय, स्नेहा शर्मा, धनंजय, प्रदीप और राजकुमार राय के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें