दो लाख नकद, पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए
संचालक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा फीस, रहना और आने-जाने का खर्च अलग से होगा। सर्वेश ने दो लाख रुपये नकद देकर पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद न तो आरोपी ने प्रवेश कराया और न उसके रुपये वापस किए।
सर्वेश ने बताया कि माता पिता की जमीन और जेवर गिरवी रखकर रुपये दिए थे। वह रुपये मांगने पहुंचे तो आरोपी गालीगलौज करने लगा। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराने की मांग की। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।