फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

Sun, 21 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। कैंट थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कासगंज के तिलसई कलां निवासी राजपाल ने कैंट थाना प्रभारी संजय धीर को बताया कि वह किसान परिवार से हैं। अशोक गौतम ने राजपाल का परिचय बभिया निवासी हरिओम पाराशरी से कराया। हरिओम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। हरिओम ने बताया कि चयन कमेटी के अध्यक्ष रवींद्रनाथ ओझा रिश्तेदार हैं। उन्होंने हमारे बेटों की भी नौकरी लगवाई है।
विज्ञापन

हरिओम के पुत्र देश दीपक पाराशरी ने विश्वास दिलाने के लिए नियुक्ति पत्र भी दिखाया। राजपाल ने विश्वास कर कई बार में पच्चीस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद हरिओम ने साढ़े चार लाख रुपये और झटक लिए। हरिओम ने फर्जी दस्तावेज बनाकर दिए। जब राजपाल ने वर्ष 2020 में जानकारी की तो मालूम हुआ कि हाईकोर्ट में कोई भर्ती नहीं हुई थी। इसके बाद हरिओम रुपये लौटाने के झूठे वादे करने लगा।
फिर उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हरिओम पहले भी नौकरी का झांसा देकर ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। अधिकारियों के आदेश पर हरिओम पाराशरी, अशोक गौतम, देश दीपक पाराशरी, रवींद्रनाथ ओझा और राहुल पाराशरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें