हाफिजगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एफडी कर पांच साल में दोगुने रुपये करने के नाम पर ग्रामीण से चार लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना हाफिजगंज के गांव खोह निवासी रामचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2015 में थाना जहानाबाद के गांव चका निवासी सतीशचन्द्र उसके यहां आया और कहा कि वह वीपीआईएल लिमिटेड कंपनी में कैशियर पद पर कार्यरत है। उसके झांसे में आकर वह बेटा शंकर लाल और उसकी पत्नी ममता के नाम एक-एक लाख रुपये की एफडी करा दी। दूसरे बेटे शिव कुमार के 80 हजार रुपये, पत्नी के नाम 80 हजार रुपये की एफडी करा द। इस तरह सुन्दर लाल के भी 40 हजार रुपये व अन्य लोगों ने पैसे जमा कर दिए। समय होने पर जब ग्रामीण ने रुपये मांगे तो उक्त व्यक्ति लॉकडाउन का बहाना कर कुछ समय मांगने लगा और तब से आज तक ग्रामीण के रुपए वापस नहीं किए।
कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में एक व्यक्ति मिला, जहां ग्रामीण ने उससे अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी दी। संवाद