फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड जारी करने के नाम पर भी हो रही ठगी, रहें सतर्क

विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान घरों में खाली बैठे लोगों की इंटरनेट पर सक्रियता बढ़ने का साइबर ठग खूब फायदा उठा रहे हैं। पुलिस ने साइबर ठगों के एक गिरोह का बुधवार को ही खुलासा किया है। इस बीच घर बैठे क्रेडिट कार्ड जारी करने के बहाने मोबाइल एप डाउनलोड कराकर बैंक खाते से रकम उड़ाने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर सेल में लगातार केवाईसी अपडेट कराने, आईडी अपलोड कराने, बीमा पॉलिसी और अन्य मुनाफों का लालच देकर बैंक खातों से रुपये उड़ा लेने की शिकायतें पहुंच रही हैं। लॉकडाउन में घर बैठे लोग अपना अधिकतर समय इंटरनेट पर ही बिताते हैं। ऐसे में वे आसानी से साइबर ठगों के शिकार बन जाते हैं। लॉकडाउन में ही साइबर ठगी के करीब 75 मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों से क्रेडिट कार्ड जारी करने के नाम पर भी साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ठग एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट बनकर लोगों को क्रेडिट कार्ड का ऑफर देते हैं, फिर एक मोबाइल एप डाउनलोड कराके बैंक खाते की डिटले लेते हैं और फिर रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे में सतर्कता आवश्यक हैं। एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। हालांकि क्रेडिट कार्ड ऑफर करके बैंक खाते से रुपये निकालने की अभी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें