फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
Fraud in the name of increasing the credit card limit
विज्ञापन
बरेली। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खुद को बैंक अफसर बता रहे साइबर ठग ने पुराना शहर के सूफी टोला निवासी इकरार अहमद के खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए। इकरार ने बारादरी थाने में ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इकरार अहमद ने बताया कि उनके पास क्रेडिट कार्ड है। वह क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने सिविल लाइंस के स्टेट बैंक के आफिस गए थे। यहां बैठे कर्मचारियों से उनकी बात हुई। कर्मचारियों ने बताया कि लिमिट यहां से नहीं बढ़ाई जाती। बाहर निकलने के बाद उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछताछ की और बताया कि वह स्टेट बैंक से बोल रहे हैं। कॉल करने वाले ने उन्हें टीम सपोर्ट एप डाउनलोड करने के लिए कहा।
इसके लिए उसने इकरार से एटीएम नंबर और क्रेडिट कार्ड नंबर भी पूछ लिए। उनके मोबाइल पर आया ओटीपी भी ठग ने पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से 40 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये और निकाल लिए गए हैं। इकरार ने जब फोन करके शिकायत की तो फोन करने वाले ने कहा कि दोबारा एप डाउनलोड करो। हालांकि इस बार इकरार ने मना कर दिया और बारादरी थाने में ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साइबर ठग ने खाते से निकाले 75 हजार रुपये : कुर्मांचल नगर में रहने वाले महेंद्र सिंह नेगी ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि बीती 22 दिसंबर को किसी व्यक्ति ने उनसे फोन पे के जरिए बातचीत की। फोन पे पर उस व्यक्ति का नाम सोहन सिंह आ रहा था। बातचीत करने के बाद उनके खाते से 75 हजार रुपये कट गए। महेंद्र ने जब बैंक की कुर्मांचल नगर शाखा में संपर्क किया तो वहां अधिकारियों ने यह कहते हुए कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया कि ऑनलाइन लेनदेन हुआ है। एसएसपी के आदेश पर इस मामले में इज्जतनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें