फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शैडोफैक्स कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी

Thu, 09 Jul 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स की फ्रेंचाइजी के नाम पर शहर के मेहुल कुमार से सात लाख 7,776 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कंपनी के दो मैनेजरों समेत छह लोगों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाले मेहुल कुमार ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि 30 मार्च को उन्होंने शैडोफैक्स कंपनी के ऑनलाइन विज्ञापन को देखा। इसके बाद कंपनी के कोऑडिनेटर विकास जैन की उनके पास कॉल आई। उसने बताया कि कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए उनको ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस मिलेगा।
इसका प्रिंट निकालने के बाद हस्ताक्षर कर कंपनी को ईमेल करना होगा। प्रोस्पेक्टस में दो लाख पांच हजार रुपये फ्रेंचाइजी धनराशि दर्शाई गई थी। उन्होंने 25,500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस कंपनी की ओर से दिए गए कुनाल शौकीन नाम के व्यक्ति के खाते में भेज दिए। इसके बाद समय-समय पर सुनील कश्यप, विशाल शर्मा, विकास जैन, रितिक राज, कुनाल और वंश आहूजा के खातों में उनसे सात लाख 7,776 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
विज्ञापन

जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए वह सभी बंगलूरू के थे। उनको आरोपियों की नीयत पर शक हो गया तो उन्होंने फ्रेंचाइजी निरस्त कर रुपये वापस मांगे। 28 अप्रैल को उनसे कहा गया कि स्पीड पोस्ट के जरिये चेक भेजकर उनके रुपये वापस किए जा रहे हैं। इसके बाद उनको कंपनी की ओर से भेजा गया एक स्पीड पोस्ट मिला। इसमें चेक के स्थान पर रद्दी कागज थे।
चार मई को उनके पास कंपनी की ओर से ईमेल आया। इसमें कहा गया कि उनकी शिकायत की जांच चल रही है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि साइबर सेल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें