फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी स्टाफ का कारनामा, सात बीघा जमीन के मालिक भाइयों को कर दिया भूमिहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। गांव खनी नवादा में चकबंदी कर्मचारियों की कारस्तानी से दो भाई भूमिहीन हो गए। उन्हें एक खेत पर न्यायालय का स्टे होने के कारण खेती से रोक दिया गया तो दूसरी जगह के खेत को पैमाइश कर दूसरे को कब्जा दिला दिया। पीड़ितों का आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो ने रिश्वत न देने पर उनके खेत में खड़ी फसल भी पलटवा दी। पीड़ितों की शिकायत पर अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ितों ने पीएमओ को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेंद्र पाल सिंह के पिता रामपाल की मौत के बाद वह उनके दिव्यांग भाई के के हिस्से में सात बीघा खेत आया। गांव में इस समय चकबंदी चल रही है। दो भाइयों का एक स्थान पर लगभग ढाई बीघा और शेष जमीन दूसरी जगह पर है। कुछ दिन ढाई बीघा खेत को यह कहकर उनको खेती करने से रोक दिया गया है कि इस पर न्यायालय द्वारा स्टे कर दिया गया है। दूसरी जगह खेत पर एक अन्य खातेदार का खेत बताकर उसको नाप कब्जा दिला दिया। नरेंद्र पाल का आरोप है उन्होंने चकबंदी के लेखपाल और कानूनगो से फसल कटने के बाद पैमाइश की बात कही तो उन्होंने रिश्वत की मांग की। उन्होंने देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने फसल ही पलटवा दी और उनके एक अन्य सह खातेदार को कब्जा दिला दिया। विरोध करने पर पुलिस से पकड़वा दिया। किसी तरह वह छूटकर आए। नरेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि लेखपाल व कानूनगो ने दोनों भाइयों को भूमिहीन बना दिया है। दोनों रोटी-रोटी के लिए मोहताज होने लगे हैं। बताया कि मामले को लेकर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।

मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी। इसमें दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विशु राजा, एसडीएम फरीदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें