फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर 70 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने बेरोजगार से 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी को तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार की है। थाना बारादरी के एजाज नगर गौंटिया के शकील अहमद ने बताया कि जनवरी 2019 में इज्जतनगर क्षेत्र की नूरी मस्जिद के पास रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बातों-बातों में रोडवेज में दो लाख रुपये में संविदा पर नौकरी लगाने की बात की। उसने 70 हजार रुपये एडवांस लिए और बाकी नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देने को कहा। कई दिनों तक नौकरी नहीं लगी तो उसके परिजनों से मिला, वह भी आश्वासन देते रहे। बार-बार तगादा करने पर उसने दिसंबर में रुपये देने का वादा किया। अब वह फोन करने पर जान से मारने की धमकी देता है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश इज्जतनगर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें