फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी से ऋण दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाने के जोगी नगला की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी अमरपाल ने फाइनेंस कंपनी से ऋण दिलाने के नाम पर एक महिला पर ठगी का आरोप लगाया है। मुन्नी देवी का कहना है कि उसने एक फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था। जनवरी 2019 में ऋण चुकता करने के बाद फिर से फरवरी में 27 हजार रुपये का ऋण लिया। यह ऋण दिलवाने में एक महिला ने उससे तीन हजार रुपये की ठगी कर ली। विरोध किया तो उसने झांसा दिया कि नौ हजार रुपये मेरी रिश्तेदार को दे दो वह दोगुना वापस करेगी। झांसे में आकर उसने 18 हजार रुपये उसकी रिश्तेदार को दे दिए। अब वह रुपये वापस नहीं कर रही। एसएसपी ने मामले में प्रेमनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें