फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन से नकली तारपीन तेल मामले में दो महिलाओं समेत तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगापुर स्थित एक घर में रविवार शाम पकड़े गए नकली तारपीन का तेल बनाने के कारखाने के मामले में पूर्ति विभाग ने दो महिलाओं समेत तीन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। छापा कार्रवाई में संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने करीब साढ़े सात सौ लीटर केरोसिन और नकली तारपीन तेल बरामद किया था। छापा कार्रवाई की भनक लगते ही मकान मालिक फरार हो गया था। बारादरी क्षेत्र के गंगापुर में रविवार शाम पुलिस ने नाग पंचमी मेला ग्राउंड के पास गेंदनलाल के परिसर में नकली तारपीन तेल बनाने का कारखाना पकड़ा था। पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ कि अवैध केरोसिन जमाकर उससे नकली तारपीन बनाया जाता था। मौके से सात ड्रम, जिनमें एक भरा हुआ था, बोतलें और करीब 756 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया था। मौके से शाहदाना कॉलोनी निवासी सरिता कटारिया और गंगापुर निवासी ऊषा को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। पूर्ति विभाग की ओर दी गई तहरीर में कहा गया है कि दोनों महिलाओं और गेंदन ने मिलकर अवैध भंडारण कालाबाजारी करने की नीयत से किया था। छानबीन में बताया कि दो महिलाओं को केरोसिन से बने नकली तारपीन तेल बोतलों भरने के लिए मजदूरी पर लगाया गया था। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आपूर्ति विभाग की ओर से थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें