फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के लिए नहीं मिली बस, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जयपुर, दिल्ली और अन्य शहरों के लिए संचालित बस मालिकों की मनमानी से परेशान यात्रियों ने श्यामगंज फ्लाईओवर के पास हंगामा किया। करीब सौ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जयपुर जाने के लिए निजी ट्रेवल एजेंसी से टिकट खरीदे थे, लेकिन आधी रात तक बस नहीं मिली। संचालक भी दफ्तर बंद कर खिसक गए तो लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर फ्लाईओवर के पास से हर शाम तीन-चार बजे जयपुर रवाना होती हैं। सोमवार जयपुर जाने के लिए तमाम लोगों ने आला हजरत रफीक ट्रेवर्ल्स से चार-चार सौ रुपये में टिकट खरीद थे। लेकिन बस देर रात तक नहीं मिली तो लोगों ने आक्रोश जताया। ज्यादातर लोग अपने परिवार सहित जयपुर जा रहे थे। लोगों को गुस्सा और भीड़ देखकर ट्रेवलिंग एजेंसी संचालक भाग गया। लोगों ने बताया कि उसने फोन भी बंद कर दिया है कोई सुनवाई नहीं हो रही। जबकि जयपुर पहुंचना जरूरी है। आधी रात तक परेशान लोग मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें