फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख के घपले की जांच लटकाए हैं अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा ब्लॉक की ऑडिट रिपोर्ट में मार्च 2018 में कार्यरत रही बीडीओ प्रमिला शर्मा की पर 13वें वित्त की 25.93 लाख की धनराशि का दुरुपयोग का मामले की जांच लटकी हुई है। इससे बीडीओ की रोकी गई ग्रेच्युटी सहित दूसरे देयकों का भुगतान नहीं हो रहा है। इस मामले में संयुक्त विकास आयुक्त सत्येंद्र नाथ चौधरी ने सीडीओ से तत्काल जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऑडिट रिपोर्ट में यह सामे आया था कि बीडीओ प्रमिला शर्मा और एवं उनके अकाउंटेंट ने 2593750 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया है। इस मामले में टीम गठित करते जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे लेकिन डेढ़ साल बाद भी यह मामला लंबित पड़ा हुआ है। इसकी वजह से इस मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। इधर सेवानिवृत्त बीडीओ ने संयुक्त विकास आयुक्त से 11 सितंबर को रोकी गई ग्रेच्युटी के भुगतान सहित दूसरे बकायों का भुगतान करने का अनुरोध किया गया है। बीडीओ ने यह भी बताया कि इस मामले में फंसे लेखाकार विनोद मिश्रा के ग्रेच्युटी सहित समस्त सेवानिवृत्त देयकों का भुगतान किया जा चुका है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त विकास आयुक्त ने सीडीओ को जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें