फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर छात्र को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएचडी के एक छात्र को भोपाल में चल रही एक कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर ठग लिया। छात्र के मुताबिक रुपये लेने के बाद कंपनी ने कुछ सामान भेजा फिर संपर्क बंद कर दिया। छात्र की शिकायत पर कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी किरन उपाध्याय पीएचडी के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने भोपाल में चल रहे ऑनलाइन स्टोर बिग शापिंग स्टोर से डिस्ट्रीब्यूटरशिप की बात की थी। डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कंपनी के कर्मचारी राजकुमार ने उनसे एक खाते में 20 हजार रुपये भी भिजवाए थे। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारी ने संपर्क करना बंद कर दिया। बताया कि कंपनी ने एक कोरियर सर्विस से कुछ सामान भेजा था। लेकिन उसके बाद संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें