फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के बिजली बिल में बीस लाख इजाफे पर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली विभाग द्वारा मुहैया कराई गई रीडिंग और रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग के आंकड़ों में भारी अंतर होने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। मामला बिजली चोरी का है या तकनीकी गड़बड़ी का, इसकी जांच शुरू हो गई है। रेलवे कर्मचारी इसमें फिजूल में पिस रहे हैं।
विज्ञापन

इज्जत नगर रेलवे मंडल में बिजली की अधिक खपत को लेकर खलबली मची है। बिजली विभाग ने जो बिल मुहैया कराए हैं उनमें 1.90 लाख यूनिट ज्यादा बिजली की खपत दिखाई जा रही है जिससे बिल 18 से 20 लाख ज्यादा का हो रहा है। इस स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए कई खाली पड़े क्वार्टरों की बिजली कटवा दी गई वहीं कुछ लोग अवैध रूप से क्वार्टरों में रह रहे थे, उनके कनेक्शन काट दिए गए। बाद में ऐसे ही लोगों ने शोर मचाया कि रेलवे और बिजली विभाग के कुछ अफसर मिलकर बिल का खेल कर रहे हैं। हालांकि रेल मंडल के वरिष्ठ अफसरों ने जांच शुरू करा दी है जिसमें जल्दी ही हकीकत सामने आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें