बरेली। पति का मांझा कारोबार ठप होने के बाद रोजगार के लिए उनकी पत्नी नौकरी की तलाश के दौरान एक ठग के जाल में फंस गईं। आरोप है कि ठग ने उनसे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की तो उन्होंने एसपी सिटी को जांच के लिए कहा है।
किला क्षेत्र के बाकरगंज निवासी शाहिन रजा खानम समाजसेविका हैं। प्रशासन की सख्ती के कारण उनका धागे वाले मांझे का कारोबार ठप हो गया। घर चलाने के लिए उन्होंने नौकरी की तलाश शुरू की। इसी दौरान उनकी मुलाकात मलूकपुर निवासी एक व्यक्ति और रामपुर निवासी उसके साथी से हुई। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों ने उनसे 1.65 लाख रुपये लिए पर नौकरी नहीं लगवाई।
काफी विरोध के बाद 40 हजार का चेकवापस किया। फिर बाकी रुपये मांगने पर धमकाने लगा। ब्यूरो