फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप शुल्क कम क्यों... कहीं चोरी तो नहीं हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जुलाई में स्टांप शुल्क में काफी कमी आई है। नवाबगंज की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही है। ऐसे में उच्चाधिकारियों को आशंका है कि कहीं स्टांप चोरी तो नहीं हो रही है। डीआईजी स्टांप ने एडीजी से जिन जगहों प्रॉपर्टी की बिक्री हुई है, उनकी जांच करके यह रिपोर्ट देेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

स्टांप शुल्क को लेकर जिले में किसी भी सब रजिस्ट्रार ने जुलाई का टारगेट पूरा नहीं किया है। जिलेभर में केवल 78.36 फीसदी की ही वसूली हुई है। समीक्षा में सामने आया है कि उप निबंधक सदर प्रथम ने 75.59 फीसदी, बहेड़ी ने 74.90 फीसदी, नवाबगंज ने 72.10 फीसदी और मीरगंज ने 73.23 प्रतिशत ही स्टांप शुल्क की वसूली की गई है। हालांकि डीआईजी स्टांप की तरफ से सभी सब रजिस्ट्ररों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह अगस्त में इसे हाल में पूरा कर दें। इधर, अधिकारियों को आशंका है कि स्टांप फीस की चोरी से तो सरकारी खजाने को नुकसान नहीं पहुंच रहा है। इसके लिए डीआईजी की तरफ से प्रत्येक उप निबंधक को निर्देशित किया गया है कि वह हर दिन कम से कम दो शहरी, कस्बा और विशिष्ट गांवों से संबंधित दस्तावेजों की जांच पक्षकारों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण करें। इसका नजरी नक्शा फोटोग्राफ से साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस रिपोर्ट के आधार पर एडीजी स्टांप यह चेक करेंगे कि कहीं स्टांप की चोरी तो नहीं हो रही। ऐसे में मामलों में एफआईआर दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जानी है। यह आदेश भी दिए गए हैं कि अगर सब रजिस्ट्रार चेकिंग नहीं करते या उसमें हीलाहवाली होती है तो सहायक निरीक्षक इसकी रिपोर्ट दें।
कम से कम तीन लेखपालों से क्रासचेक कराएं
प्रत्येक सब रजिस्टार को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्राधिकार के सभी लेखपालों के नंबर लेंगे। कृषि से संबंधित रिकार्ड के पेश करते समय तथ्यों की जांच और स्टांप की कमी की जानकारी के लिए कम से कम तीन लेखपालों से जानकारी लेकर इसकी क्रास चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में स्टांप शुल्क की स्थिति (करोड़ में)
उप निबंधक कार्यालय लक्ष्य प्राप्ति
बरेली सदर प्रथम 14.27 10.78
बरेली सदर द्वितीय 14.38 11.69
बहेड़ी 2.50 1.87
आंवला 2.49 2.04
फरीदपुर 2.77 2.33
नवाबगंज 2.10 1.51
मीरगंज 1.60 1.51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें