नवाबगंज। कार में किशोरी के साथ चार युवकों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले गई, जहां किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर कार का चालान कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव के चार युवक रविवार की रात ग्रेम डैम के पास एक इको कार में एक किशोरी के साथ थे। उधर से गुजरे लोगों ने रात के अंधेरे में वहां कार खड़ी देखी तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन सभी को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में किशोरी ने खुद को पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक गांव निवासी बताया।
पुलिस ने किशोरी के परिजनों को थाने बुलाने के बाद उन्हें उसकी करतूत बताकर उनके हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने कार का चालान करने के साथ ही युवकों को भी हिदायत देकर छोड़ दिया। सोमवार को यह मामला पूर दिन गांव में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि ग्रेम डैम पर सूनसान जगह को देख आए दिन युवक युवतियों और किशोरियों को कार और बाइक से वहां लेकर आते हैं। संवाद