फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 30 घंटे के बचाव अभियान के बाद पकड़ी गई 'शर्मीली', 15 महीने से बंद पड़ी रबड़ फैक्टरी में दे रही थी चकमा

Sat, 19 Jun 2021 01:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

चार साल की बाघिन 'शर्मीली' को 15 महीने बाद वन्य जंतु विशेषज्ञों ने 30 घंटे तक चले मेगा बचाव अभियान के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे पकड़ लिया। अब उसे फिर से किशनपुर अभयारण्य भेज दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
बाघ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर अभयारण्य से 11 मार्च 2020 को निकलकर बरेली की बंद पड़ी रबर फैक्टरी में पहुंच गई बाघिन शर्मिली को आखिरकार 15 महीने बाद पकड़ लिया गया। उसे छठी बार शुरू किए गए बचाव अभियान के अंतर्गत 30 घंटे तक चले बड़ा बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह 11 बजे पकड़ा गया। अब उसे फिर से किशनपुर अभयारण्य भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने बताया कि चार साल की बाघिन 'शर्मीली' बहुत चतुर है और वह ऐसा आसरा प्रतिदिन बनाती थी कि 39 कैमरों को नजर न आए। उन्होंने बताया कि पांच बचाव अभियान असफल होने के बाद आखिरकार वह गुरुवार को जाल में घिर गई।

उन्होंने बताया कि शर्मिली को पकड़ने लिये छठा अभियान 15 दिन पहले शुरू हुआ था और 39 कैमरों के जरिए, 1400 एकड़ मे फैली बंद पड़ी रबड़ फैक्टरी में उसकी निगरानी 24 घंटे की जा रही थी।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह वह चूना कोठी के पास खाली टैंक में बैठी देखी गई। बाघिन का ठिकाना जिस टैंक में था, उसकी परिधि 10 मीटर और गहराई 25 फुट है। उन्होंने बताया कि उस टैंक से बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है और जैसे ही वह बाहर निकली, मुहाने पर लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई।

बाघिन 'शर्मीली' की लंबाई 11 फीट और वजन 150 किलो है। वर्मा ने बताया कि 24 घंटे से अधिक चले इस वृहद बचाव अभियान में विशेषज्ञों के अलावा 125 सदस्यों और दो डॉक्टरों को भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें