ग्रामीणों ने नदी में उतराता देखा मासूम
इधर, ऋषभ की मां विनीता और मामा अभिषेक कुमार उसकी तलाश में आसपास के घरों और मोहल्ले में घूमते रहे। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग जब नदी के घाट के पास से गुजरे, तो उन्होंने एक बच्चे को नदी में उतरता हुआ देखा। उन लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चा उस समय बेहोश था। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल में मृत घोषित
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर चंदन सिन्हा ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता राहुल कुमार, मां विनीता देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।