फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन 

Mon, 19 Jun 2017 01:30 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन  - फोटो : कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन 
विज्ञापन
कुतुबखाना चौराहा पर यातायात का दबाव कम करने के लिए एसपी ट्रैफिक ने नये सिरे से डायवर्जन लागू कर दिया है। अब कोतवाली की तरफ से भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन कुतुबखाना तक नहीं जा सकेंगे। साथ ही अब शाम को यातायात पुलिस रिफ्लेक्टर वाली जैकेट में नजर आएगी। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने मीटिंग के बाद सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोहाड़ापीर की तरफ से कुतुबखाना चौराहा की तरफ पहले ही चार पहिया और तीन पहिया वाहन के आने पर पाबंदी लगी हुई थी। रविवार को यातायात पुलिस ने कोतवाली की तरफ से भी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों पर कुतुबखाना चौराहा की तरफ जाने पर पाबंदी लगा दी है। कोतवाली की तरफ से आने वाले वाहनों को नावेल्टी से डायवर्ट करके बिहारीपुर रोड के जरिये नगर निगम पार्किंग तक जाने दिया जाएगा। इसके बाद गाड़ियां आगे नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें