ये ट्रेनें दूरी से चलेंगी
लक्सर, रुड़की, हरिद्वार रूट की कुछ ट्रेनों को रेगुलेशन (निर्धारित समय से लेट) करके चलाया जाएगा। इनमें 12332 जम्मूतवी से हावड़ा, हिमगिरी एक्सप्रेस 15 अगस्त, 15098 जम्मूतवी से भागलपुर, अमरनाथ एक्सप्रेस 13 अगस्त और 13152 जम्मूतवी से कोलकाता, कोलकाता एक्सप्रेस 13 व 15 अगस्त को शुरुआती स्टेशन जम्मूतवी से 2 घंटे की देरी से रवाना होंगी।
15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़, अवध असम एक्सप्रेस लालगढ़ से 13 व 15 अगस्त में 2 घंटे लेट और 12379 हावड़ा से देहरादून, कुंभ एक्सप्रेस 15 अगस्त के दिन हावड़ा से 4 घंटे लेट चलेंगी। आफताब खान ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन पांच दिन के लिए प्रभावित होगा।