बरेली। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का सोमवार को 34 विद्यालयों में आयोजन हुआ। इसमें दसवीं तक के विद्यार्थियों ने गणित विषय में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे जिले के चार हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा एक से लेकर कक्षा दस के विद्यार्थियों ने उत्साह के परीक्षा दी।
इसमें जीआरएम स्कूल, रोहिल्ला इंटरनेशल स्कूल, मदर ग्रेस स्कूल, हैरो स्कूल, चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल, राधा माधव पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल स्कूल, श्री गुरु नानक रिखी सिंह इंटर कॉलेज, ब्रिज भूषण लाल पब्लिक स्कूल, पद्मावती अकादमी, बेदी इंटरनेशनल स्कूल, मोंटेसरी स्कूल, थ्री डॉट्स स्कूल, बिशप कॉनराड स्कूल, सेक्रेड हाट्स किड्यूकेशन, वुडरो सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, सेंट मैरी कांवेंट स्कूल, नालंदा पब्लिक स्कूल, जीडी गाेयंका स्कूल, हार्टमन कॉललेज, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल, विष्णु बाल सदन, चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड, एसआर इंटरनेशनल स्कूल, मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल, व्यास वर्ल्ड स्कूल, , विंध्याचल पब्लिक स्कूल, मानस स्थली, जय नारायण पब्लिक स्कूल, जीके सिटी माेंटेसरी स्कूल, द गुरु स्कूल, एपेक्स पब्लिक स्कूल समेत 34 विद्यालयों में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। व्यक्तिगत रूप से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय में दोपहर 3:30 से 4:30 के बीच परीक्षा दी। इस परीक्षा में अब तक हुई परीक्षाओं के क्रम में सर्वाधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।