फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीयत भंग करने में किला चौकी के निवर्तमान प्रभारी समेत चार निलंबित

Thu, 04 Jun 2020 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पुलिस की गोपनीयता भंग करने में किला चौकी के निवर्तमान प्रभारी समेत चार पुलिसवालों को देर रात एसएसपी ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा भी माना जा रहा है कि अवैध कार्यों में लिप्त लोगों से कनेक्शन में इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

किला चौकी के प्रभारी रहे मुकेश यादव को महीना भर पहले एसएसपी शैलेश पांडेय ने लाइनहाजिर कर दिया था। मुकेश यादव पर ओवरब्रिज के नीचे अवैध बाजार लगवाने व अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप थे। आरोप थे कि उन्होंने उगाही का विरोध करने पर एक युवक को पीटकर सिर फोड़ दिया था। अब एसएसपी ने मुकेश यादव के साथ ही थाने के हेड कांस्टेबल नेम सिंह, किला चौकी के हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर व इंस्पेक्टर के ड्राइवर सत्यदेव को निलंबित किया है। बुधवार देर रात बारह बजे इनके निलंबन का आदेश जारी किया गया। मामले को सट्टेबाज व जुआरियों से जुड़े कनेक्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

नन्हे मंसूरी के पकड़ने के बाद शुरू हुई जांच

किला में जितेंद्र नाम के जुआरी के घर जुआ का फड़ लगने का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को गिरफ्तारी के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच ने जितेंद्र के साथ ही इलाके में बरसों से जुआ और सट्टे का धंधा कराने वाले नन्हे मंसूरी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद नन्हे पक्ष ने सिपाहियों और क्राइम ब्रांच के लोगों के खिलाफ शिकायतें शुरू कीं। एसएसपी ने इस मामले में कॉल रिकार्ड व सर्विलांस जांच शुरू करा दी। माना जा रहा है कि यह लोग उसी में फंस गए।

क्राइम ब्रांच की जांच एएसपी के हवाले

थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच के बरसों से जमे सिपाहियों के खिलाफ भी तमाम शिकायतें पेंडिंग हैं। तत्कालीन एसएसपी रहे कलानिधि नैथानी ने इन सबकी कुंडली बना ली थी और इन्हें सामूहिक रूप से हटाने की तैयारी में थे। बारादरी की चर्चित महिला सट्टेबाज के अलावा नन्हें मंसूरी की भी क्राइम ब्रांच के स्टाफ से दोस्ती थी। इस मामले में भेद खुलने पर डीआईजी ने एसएसपी से जांच कराने को कहा था। बताते हैं कि वह जांच अब एएसपी अभिषेक वर्मा को दी गई है।

‘पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में गोपनीयता भंग करने, कर्त्तव्य पालन में अनुशासनहीनता और मनमानी करने पर इन चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बाकी स्टाफ को भी संदेश है कि ईमानदारी से विभाग का काम और जनसेवा करें वर्ना दोष मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा।’ - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें