फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के चार स्टेशनों पर होगी धन वर्षा

Thu, 01 Feb 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
bareilly station
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के चार रेलवे स्टेशनों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली की धन वर्षा होगी। मंडल के चार स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। यहां स्वचालित सीढ़ियां, वाईफाई सुविधा, ठंडा व गर्म और शुद्घ पानी के अलावा यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन

गुरुवार को जारी किए गए आम बजट में घोषणा की गई है कि जिन स्टेशनों पर प्रतिदिन 25 हजार यात्री आते और जाते हैं। उन स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। यात्रियों की बेसिक सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।  मुरादाबाद मंडल के 154 रेलवे स्टेशनों में से चार स्टेशन ऐसे हैं। जहां प्रतिदिन 25 हजार या उन से अधिक यात्री आते या जाते हैं। देहरादून, हरिद्वार, बरेली और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन इस सूची में शामिल हैं। इन स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा, बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा चौकस की जाएगी। जबकि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्वाचलित सीढ़ियां के अलावा लिफ्ट लगाई जाएंगीं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें